{"_id":"6392fb33820e527d1730ad6d","slug":"total-of-34-800-km-of-national-highways-are-being-developed-in-india-under-bharatmala-phase-one","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Highway: भारत में बने धरती के तीन चक्कर के बराबर नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
National Highway: भारत में बने धरती के तीन चक्कर के बराबर नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 09 Dec 2022 03:07 PM IST
सार
भारत में लगातार नेशनल हाइवे के जरिए कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है। इससे ईंधन और समय दोनों की बचत हो रही है। इस खबर में जानते हैं कि भारत में पिछले पांच सालों के दौरान कितने किलोमीटर हाइवे बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे सहित तमाम तरह के हाइवे को लगातार बेहतर किया जा रहा है। इससे जनता को भी काफी फायदे हुए हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि देश में पिछले कुछ पांच सालों में इतनी सड़कें बनाई गई हैं जिससे धरती के करीब तीन चक्कर लगाए जा सकते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि भारतमाला परियोजना के पहले चरण में कितने किलोमीटर के हाइवे बनाए गए हैं।
भारत में बनी कितने किलोमीटर सड़क
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल हाइवे अथारिटी की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि देश में भारत माला परियोजना के पहले चरण के तहत अब तक 34800 किलोमीटर की सड़कें बनाई गई हैं। इनमें नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं।
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सरकार ने नौ हजार किलोमीटर के आर्थिक काॅरिडोर, छह हजार किलोमीटर के अंतर गलियारे और फीडर रोड, पांच हजार किलोमीटर के नेशनल कॉरिडोर, चार हजार किलोमीटर की कनेक्टिविटी सड़कें, 800 किलोमीटर के एक्सप्रेस वे और 10 हजार किलोमीटर के अन्य नेशनल हाइवे बनाए गए हैं।
प्रोजेक्ट के तहत सरकार ने 27 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर्स बनाए हैं। जिन्हें बनाने में करीब चार लाख करोड़ रुपये की लागत आई है। इन्हें 15 राज्यों के 130 से ज्यादा जिलों में बनाया गया है।
देश में बड़ी संख्या में ट्रकों के जरिए सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता है। ऐसे में सड़कों की स्थिति बेहतर होने से सामान को कम समय में एक जगह से दूसरी जगह भेजना आसान हो रहा है। निजी वाहनों को भी एक शहर से दूसरे शहर जाने में कम समय लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।