सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Electric Car Waiting: इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का बना रहे हैं मन, जानें किस गाड़ी पर है कितनी वेटिंग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 19 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

अगर आप भी बजट में इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो किस कार पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
waiting period of budget electric cars in india in july 2023, know details, tata mg mahindra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अगर आप कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सामान्य कार की तरह इन पर भी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस इलेक्ट्रिक कार पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Trending Videos
waiting period of budget electric cars in india in july 2023, know details, tata mg mahindra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एमजी कॉमेट
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अधिकतम तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ शहरों में इस कार के लिए एक से दो महीने की ही वेटिंग चल रही है। एमजी की ओर से इस कार को 7.98 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन
waiting period of budget electric cars in india in july 2023, know details, tata mg mahindra
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा टियागो
टाटा की ओर से टियागो को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जाता है। यह देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस कार पर देश के कई शहरों में एक से दो महीने की वेटिंग है, लेकिन इसकी अधिकतम वेटिंग तीन महीने तक है। टाटा की ओर से इसे 8.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
waiting period of budget electric cars in india in july 2023, know details, tata mg mahindra
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा टिगोर
टाटा की ओर से ही इलेक्ट्रिक सेडान के तौर पर टिगोर को ऑफर किया है। इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए आपको अधिकतम तीन महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की ओर से इस कार को 12.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन
waiting period of budget electric cars in india in july 2023, know details, tata mg mahindra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors
टाटा नेक्सन
टाटा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन को भी इलेक्ट्रिक वर्जन में ऑफर किया जाता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को प्राइम और मैक्स वैरिएंट में लाया जाता है। इन दोनों ही वैरिएंट्स पर अधिकतम चार महीने और कम से कम 20 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। इस एसयूवी को 14.49 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed