सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Sensation at Sister-in-law’s Wedding in Banka Brother-in-law Pours Petrol on Himself and Sets Himself Ablaze

Bihar: साली की शादी में जीजा ने उठाया खौफनाक कदम, पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग; खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में साली की शादी में शामिल होने आए युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले अमरपुर रेफरल अस्पताल और फिर भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।  

Sensation at Sister-in-law’s Wedding in Banka Brother-in-law Pours Petrol on Himself and Sets Himself Ablaze
शादी के लिए बनाया गया मंडप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में शुक्रवार को उस समय खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब साली की शादी में शामिल होने आए जीजा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई और परिजनों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Trending Videos


भदरार गांव का रहने वाला है युवक
जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी साली की शादी समारोह में शामिल होने बभनगामा गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी की रस्में चल रही थीं और परिवार के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान युवक घर से कुछ दूरी पर स्थित मूंग के खेत में चला गया और अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण
कुछ देर बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बताया हालत गंभीर
ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

नशे का आदी होने की बात आ रही सामने
परिजनों ने बताया कि युवक नशे का सेवन करता था। हालांकि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में भी था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह को कोर्ट से राहत नहीं: गिरफ्तारी पर रोक नहीं, वायरल हथियार वीडियो केस में 20 मई तक बढ़ी टेंशन 

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं
घटना के बाद पूरे शादी समारोह का माहौल गमगीन हो गया। जहां एक ओर घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्मदाह के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed