फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident: Speeding Scorpio runs amok, mowing down three women out for a morning walk; all three killed.

Bihar Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला; तीनों की मौत

Sun, 09 Aug 2026 12:30 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 12:30 PM IST
सार

मधुबनी के बेनीपट्टी में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रही छह महिलाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। चालक फरार है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Speeding Scorpio runs amok, mowing down three women out for a morning walk; all three killed.
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। स्टेट हाईवे-27 पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एक अनियंत्रित काले रंग की स्कॉर्पियो ने मॉर्निंग वॉक से लौट रही छह महिलाओं के समूह को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी नवटोली गांव निवासी पच्चू साह की 42 वर्षीय पत्नी रीता देवी, राजू महतो की 40 वर्षीय पत्नी किरण देवी और अरुण झा की 70 वर्षीय पत्नी फूल दाई देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव की छह महिलाएं प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए इसी मार्ग पर जाती थीं। रविवार को भी सभी महिलाएं वॉक कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान जगदंबा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा; लोग घरों में कैद

घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके चलते जगदंबा पेट्रोल पंप के पास सड़क के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही बेनीपट्टी और अरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि परिजनों तथा आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद धकजरी नवटोली गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed