{"_id":"69c0cbf1d82a8152d100a4b5","slug":"bihar-board-class-12th-result-2026-to-be-announced-today-check-previous-toppers-list-girls-vs-boys-percentage-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Result 2026: पिछले साल लड़कियों का था दबदबा, जानें इस बार कितने बजे आएगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board Result 2026: पिछले साल लड़कियों का था दबदबा, जानें इस बार कितने बजे आएगा रिजल्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी होगा। पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि 2025 में तीनों स्ट्रीम में उन्होंने टॉप कर दबदबा बनाया था।
बापू परीक्षा परिसर दिखाते आनंद किशोर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि पिछले साल के रिजल्ट में किस स्टीम में किसने टॉप किया था।
Trending Videos
पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी
पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो लड़कियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और टॉपर्स लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है। साल 2025 के रिजल्ट में भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 94.6% अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था। वहीं साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं की परीक्षा के लिए कितने विद्यार्थी पंजीकृत?
इस वर्ष (2026 में) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन कुल 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई।
12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
कब हुईं बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी, 2026 तक 1,762 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित हुईं। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी। 12वीं के परिणाम मार्च, 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन