फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Cabinet meeting in Bihar Nitish Kumar resignation NDA JDU BJP meeting Bihar Politics Samrat Chaudhar

Bihar CM: अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक के बाद इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, शाम में बिहार के नए मुख्यमंत्री का एलान

Tue, 14 Apr 2026 07:04 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 14 Apr 2026 07:04 AM IST
सार

Bihar Politics: बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? आज इस सवाल का जवाब मिल जाएगा। आज का दिन बिहार की सियासत के काफी खास है। कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। सुबह से ही सियासी गलियारे में हलचल है। आइये जानते हैं आज कब क्या होगा?

विज्ञापन
Bihar CM Cabinet meeting in Bihar Nitish Kumar resignation NDA JDU BJP meeting Bihar Politics Samrat Chaudhar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार को आज अपने नए मुख्यमंत्री के बारे में पता चल जाएगा। 20 साल से बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाएंगे। इसके बाद वह जनता दल यूनाईटेड के विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की भी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंपेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस्तीफा के बाद केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक होगी। इसमें शिवराज सिंह बिहार के सीएम का एलान करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा के आलाकमान ने मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया है। आज दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह आएंगे। दोनों नेता  एनडीए के विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद नए मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 
विज्ञापन


क्या होगा नई सरकार का स्वरूप? 
सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार के साथ नीतीश कुमार के आवास पर हाईलेवल मीटिंग चली। इसमें जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, जमा खान मौजूद थे। सभी लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक की। इसमें 14 अप्रैल को होने वाली एनडीए की विधायक दल की बैठक और जदयू कोटे से बनने वाले मंत्री और निशांत कुमार को लेकर बातचीत हुई। बैठक के बाद ललन सिंह और संजय झा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पर गए थे। करीब 35 मिनट तक मीटिंग चली। सूत्र बता रहे हैं जदयू के डिप्टी सीएम और मंत्रियों की लिस्ट सम्राट चौधरी को सौंप दी गई है। नए मंत्रिमंडल में जदयू की ओर से दो डिप्टी सीएम होने की बात सामने आ रही है। इसमें पहले नंबर पर निशांत कुमार का नाम चल रहा है। बाकी वर्तमान मंत्रियों को रिपीट किया जाएगा। भाजपा, लोजपा (राम), हम और रालोमो कोटे से भी मंत्री रिपीट होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Bihar News : आज किसकी खुलेगी किस्मत, कल होगा शपथ; भाजपा का पहला मुख्यमंत्री कौन?

शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को
बिहार का नया सीएम 15 अप्रैल को मिल जाएगा। सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें सीएम और डिप्टी सीएम समेत 21 मंत्री शपथ ले सकते हैं। पहली बार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। नए मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी का नाम पहले नंबर पर है। हाल के राजनीतिक घटनाक्रम पर गौर करें तो उनके नाम पर मुहर लग सकती है। सोमवार शाम में सम्राट चौधरी के आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed