फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election: RJD levels allegations against BJP and poses a major question withdrawal of nominations, Fodde

Bihar Election: राजद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए पूछ लिया बड़ा सवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी कर दी टिप्पणी

Sat, 11 Jul 2026 03:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Jul 2026 03:45 PM IST
सार

बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन वापसी के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी ने आज भाजपा पर बड़ा आरोप लगा दिया। साथ ही एक विधायक को दो विभागों का मंत्री बनाने पर सवाल भी उठा दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Election: RJD levels allegations against BJP and poses a major question withdrawal of nominations, Fodde
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदले जाने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राजद का आरोप है कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और अंतिम समय में प्रत्याशी बदलना पार्टी की घबराहट को दर्शाता है। यदि भाजपा इसी आधार पर कार्रवाई की बात कर रही है तो उसे अपनी सरकार में शामिल नेताओं के बारे में भी जवाब देना चाहिए। इसी क्रम में राजद ने भाजपा और एनडीए नेतृत्व पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और कई राजनीतिक टिप्पणियां भी कीं।
विज्ञापन


नीतीश मिश्रा के मंत्री बनाने पर भी राजद ने उठाया सवाल
राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अभिषेक कुमार बंटी के नामांकन के बाद भाजपा अब कह रही है कि उसके माता-पिता के चारा घोटाले में सम्मिलित होने की खबर थी। अगर ऐसा ही था तो चारा घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा वर्तमान बिहार सरकार में दो विभागों के मंत्री क्यों हैं? उन्हें कैसे मंत्री बना दिया गया है। शक्ति सिंह यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी आरोप लगाया। कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी ही नहीं बल्कि शिक्षा में फर्जीवाड़ा और हत्या आरोपी अपराधी है। 
विज्ञापन

Bihar News: 'पर्चा वापसी कांड' पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य बोलीं- बांकीपुर में भाजपा की गियर फंस गई

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में राजद ने क्या कहा?
राजद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर भी टिप्पणी की। आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं है। बेचारे नितिन नवीन के बांकीपुर के उम्मीदवार को नामांकन के बाद हटाकर एक डमी प्रत्याशी दे दिया गया। भाजपा और एनडीए के भीतर ही यह चर्चा है कि दिल्ली नेतृत्व ने जानबूझकर कमजोर उम्मीदवार उतारा है, ताकि जन सुराज पार्टी (JSP) को वॉकओवर मिल सके। राजद ने आरोप लगाया कि भाजपा का यह फैसला उसकी चुनावी कमजोरी को उजागर करता है। राजद ने यह भी दावा किया कि बांकीपुर में भाजपा की स्थिति कमजोर हो चुकी है और उपचुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed