{"_id":"6815b383c80557547f05b794","slug":"bihar-news-minister-nityanand-rai-said-terrorists-and-their-masters-will-get-severe-punishment-vaishali-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news: केंद्रीय मंत्री बोले- आतंकवादी और उनके आका को मिलेगी बड़ी सजा, पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news: केंद्रीय मंत्री बोले- आतंकवादी और उनके आका को मिलेगी बड़ी सजा, पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 03 May 2025 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमला करने वालों पर जल्दी बड़ी कार्रवाई करने की मांग तेज हो गई है। हाजीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सामने भी यह बात उठी तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे दी है।
नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हाजीपुर प्रखंड के हरौली में एक कार्यक्रम में उनसे एक युवक ने कहा कि पाकिस्तानियों को उनके ही घर में घुसकर मारने की आवश्यकता है। सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही है? इस पर नित्यानंद राय ने जवाब दिया कि आतंकवादियों को उनकी सजा अवश्य मिलेगी, और उनके आकाओं को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते।
पहलगाम हमला: जांच के लिए 3डी मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल करेगी NIA, यह होती क्या है, कैसे शिकंजे में आएंगे आतंकी?
आतंकवादियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देश गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने देशवासियों के भावनाओं और सैनिकों पर विश्वास की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को आतंकवाद को समाप्त करने के लिए खुली छूट दी है।
पहलगाम हमला: साजिश में पाकिस्तानी सेना-ISI भी शामिल, मोबाइल का डाटा खंगाल रही NIA; इन लोगों से हो रही पूछताछ
आतंकवादी मारे जाएं तो पटाखा फोड़े
उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने लोगों से कहा कि आपका बेटा वहां है और हमारी जिम्मेदारी है। आपसे बस इतनी सी अपील है कि जब आतंकवादी मारे जाएं, तो वह खुशियां मनाएं और पटाखे फोड़ें। उन्होंने सीमा सुरक्षा और नक्सलवाद के मुद्दों पर भी चर्चा की, यह बताते हुए कि वह देश के आठ केंद्र शासित राज्यों और उत्तर-पूर्व भारत की सुरक्षा की देखरेख कर रहे हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन