सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Retired Soldier Swindled Out of ₹32 Lakhs in Muzaffarpur Army Naik Accused

Bihar: 'सेना का जवान हूं, भरोसा कीजिए', कहकर रिटायर्ड जेसीओ से 32 लाख की ठगी; वर्दी का भरोसा दिलाकर लूटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उन्हें भागलपुर बुलाकर एक ई-रिक्शा एजेंसी दिखाई और निवेश के नाम पर पैसे चार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। इनमें आरोपी, उसकी पत्नी और सिवान व भागलपुर की एजेंसियों के खाते शामिल थे।

Bihar News:  Retired Soldier Swindled Out of ₹32 Lakhs in Muzaffarpur Army Naik Accused
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड आर्मी जेसीओ से 32 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि ठगी किसी साइबर गिरोह ने नहीं, बल्कि सेना में साथ काम कर चुके एक जवान ने की। पीड़ित ने पैसे की वापसी को लेकर कई जगह शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

Trending Videos

पीड़ित मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने खुद को सेना का जवान बताते हुए भरोसा जीता और ई-रिक्शा कंपनी में निवेश कराने के नाम पर उनसे और उनकी पत्नी से करीब 32 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले एग्रीमेंट और कमीशन का लालच देकर भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में संपर्क तोड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार के अनुसार, वर्ष 2016-17 में जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान उनकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। बाद में उनका ट्रांसफर सिकंदराबाद हो गया और संपर्क टूट गया। रिटायरमेंट के बाद आरोपी ने दोबारा संपर्क कर कहा कि “मैं सेना का जवान हूं, आप मुझ पर और वर्दी पर भरोसा कीजिए।” इसी भरोसे में आकर उन्होंने निवेश कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उन्हें भागलपुर बुलाकर एक ई-रिक्शा एजेंसी दिखाई और निवेश के नाम पर पैसे चार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। इनमें आरोपी, उसकी पत्नी और सिवान व भागलपुर की एजेंसियों के खाते शामिल थे। पैसे लेने के बाद एक डीड तैयार की गई और अच्छा कमीशन देने का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में ठगी कर ली गई।


पढ़ें: देश की राजधानी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला, बिहार के नंबर की थी बस; नया खुलासा

पीड़ित का आरोप है कि भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी मनोज कुमार, जो वर्तमान में सेना में नायक पद पर कार्यरत है, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके जैसे कई अन्य लोगों को भी इसी तरह शिकार बनाया गया है। दरभंगा और आरा के दो अन्य जवानों ने भी उन्हें ऐसी ही जानकारी दी है।

रिटायर्ड जेसीओ का कहना है कि आरोपी खासतौर पर उन जवानों से दोस्ती बढ़ाता था, जिनकी रिटायरमेंट नजदीक होती थी। बाद में सेना और वर्दी का भरोसा दिलाकर उन्हें निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed