सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vidhan sabha speaker Prem Kumar poem on Nitish Kumar after Samrat Choudhary Bihar floor test

Bihar : विधान सभा अध्यक्ष की नीतीश कुमार के लिए लिखी लाइनें पढ़िए; बहुमत के बाद प्रेम कुमार ने क्या कहा?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 24 Apr 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Vidhan Sabha : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बहुमत प्रस्ताव के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कुछ रोचक पंक्तियां कहीं। साथ ही, उन्होंने समापन सत्र पर मन की बात भी कही।

Bihar vidhan sabha speaker Prem Kumar poem on Nitish Kumar after Samrat Choudhary Bihar floor test
बिहार विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में भारी मतों से विश्वास मत हासिल किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने समापन भाषण में मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए इसे केवल राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि बिहार की जनता के अरमानों और भरोसे की जीत बताया।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बयान पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव ने मांगी माफी, बोले- 'गिद्धों' से बेटियों को बचाना ही मेरा लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, सदन में उपस्थित मुख्यमंत्री, उपमुख्य मंत्री के साथ–साथ सदन के सभी सदस्यों, आदरणीय अतिथिगण पत्रकार मित्रों एवं बिहार की महान जनता। आज का यह ऐतिहासिक क्षण हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त कर लोकतंत्र की शक्ति को पुनः स्थापित किया है। यह केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता के विश्वास और अपेक्षाओं की जीत है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वायरल बात की याद सम्राट चौधरी को दिलाई: विधानसभा में CM को घेरा

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने आगे कहा कि,  "मैं, बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में, उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। यह विश्वास मत उनके द्वारा मंत्री, उप मुख्यमंत्री और अब मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्यों निर्णयों,नेतृत्व,नीतियों और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम आशा करते हैं कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को साकार करते हुए प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। मैं सदन के सभी सदस्यों से भी आग्रह करता हूँ कि हम सभी मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए बिहार के समग्र विकास के लिए कार्य करें। एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई।" 
यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar: विधानसभा से महागठबंधन के चार विधायक गायब रहेंगे या ज्यादा? जानिए, क्या है बिहार में विधायकों का गणित

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने एक कविता भी पढ़ी। उन्होंने कविता के रूप में बिहार सरकार का गुणगान किया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि,
"विश्वास की ये जीत है, जन-जन का सम्मान,
बिहार की धरती पर फिर खिला नया अरमान।
संघर्षों की राहों से जो बढ़ते चले गए,
हर मुश्किलों को हराकर, आगे निकल गए।
जनता का विश्वास बना, शक्ति उनकी पहचान,
सेवा और समर्पण से जीता सबका दिल महान।
नए सपनों का दीप जलाकर, बढ़े विकास की ओर,
बिहार के हर कोने में गूंजे प्रगति का शोर।
नेतृत्व ऐसा मिले हमें, जो करे सबका कल्याण,
सम्राट जी के संग सजे, उज्ज्वल बिहार महान।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed