फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP levels serious allegations against Congress in Bihar; demands strict action during protest

Bihar: 'कांग्रेस ने अपनाया पाकिस्तानी मॉडल', बिहार में BJP का बड़ा आरोप, प्रदर्शन कर की सख्त कार्रवाई की मांग

Thu, 23 Jul 2026 09:27 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 09:27 AM IST
सार

Bihar News: पटना और दिल्ली में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों के बीच दरभंगा में भाजपा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस पर हिंसक राजनीति का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना में पथराव किया और इसे 'पाकिस्तानी मॉडल' करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
 

विज्ञापन
BJP levels serious allegations against Congress in Bihar; demands strict action during protest
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के लहेरियासराय टावर चौक पर बुधवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट एवं विरोध-प्रदर्शन की घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी उर्फ मन्ना के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस पर हिंसक राजनीति करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


'कांग्रेस ने अपनाया पाकिस्तानी मॉडल'
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए। उन्होंने इसे 'पाकिस्तानी मॉडल' करार देते हुए कहा कि इस तरह की हिंसक राजनीति लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


'पटना और दिल्ली में सुनियोजित हंगामा' का दावा
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल पटना और दिल्ली में सुनियोजित तरीके से हंगामा कर रहे हैं। उनका दावा है कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के प्रदर्शन पर भी साधा निशाना
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के विरोध-प्रदर्शन की भी आलोचना की। उनका आरोप था कि कांग्रेस जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर भ्रम और अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने के कई संवैधानिक तरीके हैं, हिंसा और पथराव उनका विकल्प नहीं हो सकते।


यह भी पढ़ें: बीच सड़क युवक को मारी गोली! मामूली विवाद के बाद फायरिंग; शराब कारोबार का भी जुड़ रहा कनेक्शन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रही तैनात
बढ़ते राजनीतिक तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर पहले से पुलिस बल तैनात किया था। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed