फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   samrat choudhary tej pratap yadav bapu sabhagar patna mere ram play political moment bihar news

Bihar: सभागार में दिखी सियासी दूरी! तेज प्रताप के पास नहीं बैठे सम्राट चौधरी, नाटक शुरू होने से पहले ही लौटे

Sat, 01 Aug 2026 10:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 01 Aug 2026 10:07 PM IST
सार

पटना के बापू सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी आरक्षित सीट पर बैठने के बजाय सभागार की पिछली पंक्ति में स्थान ग्रहण किया।

विज्ञापन
samrat choudhary tej pratap yadav bapu sabhagar patna mere ram play political moment bihar news
पटना के बापू सभागार में दिखा दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बापू सभागार में शनिवार को आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। हालांकि उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी आरक्षित सीट पर बैठने के बजाय सभागार की पिछली पंक्ति में बैठना पसंद किया। इसके कुछ ही देर बाद, नाट्य मंचन शुरू होने से पहले ही वह कार्यक्रम से रवाना हो गए।

विज्ञापन


'मेरे राम' नाट्य प्रस्तुति का हुआ आयोजन

बापू सभागार में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों द्वारा 'मेरे राम' नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया था। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन

आरक्षित सीट छोड़ पीछे जाकर बैठे मुख्यमंत्री

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभागार में मुख्यमंत्री के लिए जो सीट आरक्षित की गई थी, उसके समीप ही तेज प्रताप यादव बैठे हुए थे। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अपनी निर्धारित सीट पर बैठने के बजाय सभागार की पिछली पंक्ति में जाकर स्थान ग्रहण किया। यह घटनाक्रम कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक शुरू होने से पहले ही लौट गए

मुख्यमंत्री कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे, लेकिन नाट्य मंचन शुरू होने से पहले ही वहां से रवाना हो गए। हालांकि उनके कार्यक्रम से जल्दी निकलने या आरक्षित सीट पर नहीं बैठने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed