फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna metro bailey road traffic management road widening nehru path cm samrat choudhary directives

Bihar News: पटना मेट्रो निर्माण के बीच बेली रोड पर नहीं लगेगा जाम, सड़क चौड़ीकरण के निर्देश

Sat, 01 Aug 2026 03:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 01 Aug 2026 03:59 PM IST
सार

पटना मेट्रो निर्माण के दौरान राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेहरू पथ (बेली रोड) पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
patna metro bailey road traffic management road widening nehru path cm samrat choudhary directives
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में मेट्रो निर्माण के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण के कारण आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नेहरू पथ (बेली रोड) पर यातायात को निर्बाध बनाए रखने के लिए सड़क चौड़ीकरण, वैकल्पिक मार्ग, जंक्शन सुधार और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे सभी जरूरी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।

विज्ञापन

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक व्यवस्था पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पथ निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में राजधानी पटना में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान नेहरू पथ (बेली रोड) पर यातायात व्यवस्था को सुगम और निर्बाध बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए मेट्रो निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

नेहरू पथ पर 11 स्ट्रेच चिन्हित, सड़क चौड़ीकरण होगा

बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल और पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी ने जानकारी दी कि नेहरू पथ पर कुल 11 ऐसे स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं, जहां यातायात सुधार की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन सभी स्थानों का स्थल निरीक्षण किया जाए और वास्तविक जरूरत के अनुसार सड़क चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार, बॉटलनेक हटाने तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएं, ताकि ट्रैफिक का सुचारु संचालन बना रहे।

मेट्रो निर्माण के दौरान नहीं होनी चाहिए लोगों को परेशानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। लेकिन इसके निर्माण के दौरान लोगों को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां निर्माण कार्य के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना हो, वहां पहले से वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएं और उन्हें भी आवागमन के अनुकूल बनाया जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए वेंडिंग जोन भी होंगे चिन्हित

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क किनारे होने वाली गतिविधियों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू पथ पर उपयुक्त वेंडिंग जोन की पहचान की जाए, ताकि सड़क किनारे अव्यवस्था न फैले और यातायात भी बाधित न हो।

सभी विभाग मिलकर तैयार करेंगे ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान

मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग, पटना मेट्रो से जुड़ी एजेंसियों, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर ट्रैफिक मैनेजमेंट, वैकल्पिक मार्ग, आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण और अन्य यातायात सुधार कार्यों की समग्र कार्ययोजना पर तेजी से काम करें।

समयबद्ध तरीके से पूरे होंगे सभी कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ सहित सभी प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed