फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar danapur fatuha multitracking project approved patna rail corridor new rail lines indian railways

Bihar: दानापुर-फतुहा के बीच मल्टीट्रैकिंग परियोजना को रेल मंत्रालय की मंजूरी; पटना को कितना फायदा मिलेगा?

Sat, 01 Aug 2026 03:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 01 Aug 2026 03:46 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने बिहार में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-फतुहा रेलखंड पर 29 किलोमीटर लंबी मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी है। लगभग 976 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत दानापुर-पटना, राजेंद्र नगर-पटना साहिब और पटना साहिब-फतुहा के बीच अतिरिक्त रेल लाइनें बिछाई जाएंगी।

विज्ञापन
bihar danapur fatuha multitracking project approved patna rail corridor new rail lines indian railways
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : AI Generated

विस्तार

बिहार में रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने की दिशा में भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-फतुहा रेलखंड पर 29 किलोमीटर लंबी मल्टीट्रैकिंग परियोजना को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। करीब 976 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से पटना रेल कॉरिडोर के सबसे व्यस्त रेलखंडों में से एक पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्री तथा मालगाड़ियों के संचालन में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
विज्ञापन


29 किलोमीटर रेलखंड पर बिछेंगी अतिरिक्त लाइनें

स्वीकृत परियोजना के तहत तीन प्रमुख कार्य किए जाएंगे-
  • दानापुर से पटना के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी।
  • राजेंद्र नगर और पटना साहिब के बीच तीसरी रेल लाइन का निर्माण होगा।
  • पटना साहिब से फतुहा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी।
इन अतिरिक्त लाइनों के निर्माण से पटना क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा, देरी घटेगी और समयपालन में सुधार होगा।

22 अतिरिक्त यात्री और 18 अतिरिक्त मालगाड़ियां चल सकेंगी

रेलवे के अनुसार, परियोजना के संचालन के पहले वर्ष में प्रतिदिन 22 अतिरिक्त यात्री ट्रेनें और 18 अतिरिक्त मालगाड़ियां संचालित की जा सकेंगी। इसके अलावा, इस परियोजना से प्रतिवर्ष 52 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होगी।
विज्ञापन


ऊर्जा और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

यह परियोजना दिल्ली–दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन–पटना–किउल–भागलपुर–खन्ना–हावड़ा रेलमार्ग पर चौगुनी रेल लाइन विकसित करने की व्यापक योजना का हिस्सा है। यह मार्ग भारतीय रेलवे के ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत रेल नेटवर्क से बक्सर जिले के चौसा में निर्माणाधीन 2120 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि इस परियोजना के लिए भारी मात्रा में कच्चे माल की रेल परिवहन के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी। भारतीय रेलवे का मानना है कि इस परियोजना से उच्च घनत्व वाले रेल मार्गों की क्षमता बढ़ेगी, ऊर्जा एवं औद्योगिक क्षेत्र की लॉजिस्टिक्स मजबूत होगी और बिहार के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed