{"_id":"6a0c837922cf406ca50c849d","slug":"bombs-recovered-from-iqbal-hostel-patna-university-patna-bihar-police-bihar-news-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में बड़ी घटना टली, इकबाल हॉस्टल से जिंदा सुतली बम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में बड़ी घटना टली, इकबाल हॉस्टल से जिंदा सुतली बम बरामद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 19 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Patna University : पटना विश्वविद्यालय के छात्रावास में बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे छात्रावास में जांच-पड़ताल की। छात्रों का कहना है कि कॉलेज और छात्रावास में बमबाजी कोई नई बात नहीं।
पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना विश्वविद्यालय में पुलिस की तत्परता से एक बड़ी हिंसक घटना टल गई। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के चर्चित इकबाल हॉस्टल में छापेमारी कर दो जिंदा सुतली बम बरामद किए हैं। समय रहते कार्रवाई करते हुए बम स्क्वॉड को घटनास्थल पर बुलाया गया और दोनों बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'इलेक्टेड नहीं, सेलेक्टेड सीएम', कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी; जारी की 50 जघन्य अपराधों की लिस्ट
छात्र गुटों में थी बमबाजी की तैयारी
घटना के संबंध में पीरबहोर पुलिस ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि विश्वविद्यालय के कुछ छात्र गुटों के बीच आपसी रंजिश चरम पर है और कैंपस में कभी भी हिंसक झड़प या बमबाजी हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने देर रात इकबाल हॉस्टल की घेराबंदी की। पूरे छात्रावास की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को छात्रावास के पीछे स्थित एक पुराने और जर्जर भवन से प्लास्टिक में लपेटकर छिपाए गए दो जिंदा बम बरामद हुए।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेजस्वी के हमले पर भाजपा का पलटवार, लालू यादव का भी लिया नाम, कहा- सदन में बोलने वक्त गायब हो जाते हैं
मिंटो, जैक्सन और नदवी हॉस्टल में भी सर्च ऑपरेशन
पीरबहोर पुलिस का कहना है कि इकबाल हॉस्टल से बम मिलने के बाद पुलिस का सर्च ऑपरेशन और तेज हो गया। एहतियातन पुलिस ने कैंपस के अन्य छात्रावासों जैसे-जैक्सन, कैवेंडिश, मिंटो और नदवी हॉस्टल में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अन्य छात्रावास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। फिलहाल किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कैंपस में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस संबंध में टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब छात्रावास के कमरों और आसपास के रिकॉर्ड खंगाल रही है।
Trending Videos