{"_id":"69d9e8119acfc2b5360cdbad","slug":"bpsc-tre-4-tejashwi-yadav-targets-nda-government-on-teacher-candidates-agitation-bihar-news-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC TRE 4: शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन पर तेजस्वी ने NDA को घेरा, कहा- युवाओं के सपनों का कत्ल कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC TRE 4: शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन पर तेजस्वी ने NDA को घेरा, कहा- युवाओं के सपनों का कत्ल कर रही सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने क्या कहा? आइये जानते हैं...
तेजस्वी यादव ने शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन पर सरकार को घेरा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की मांग लेकर आंदोलन जारी है। हजारों अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर अनशन पर बैठे हैं। अब इनके आंदोलन को समर्थन देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भ्रष्ट डबल इंजन सरकार बारम्बार अकारण टीआरई 4 परीक्षा टालकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पार हो रही है, उनका धैर्य जवाब दे रहा है।
Trending Videos
BPSC TRE: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, छात्र नेता बोले- टीआरई का विज्ञापन जारी करे बीपीएससी, वरना...
विज्ञापन
विज्ञापन
टीआरई 4 की वैकेंसी अविलंब जारी करे सरकार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सर्वविदित है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा-जदयू ने झूठे आसमानी वादे किए लेकिन टीआरई 4 परीक्षा युवाओं के हित से जुड़ा मामला है। मेरी एनडीए सरकार से अपील है कि टीआरई 4 की वैकेंसी अविलंब जारी की जाए। कुर्सी की अदला-बदली में भाजपा-जदयू सरकार बिहार के लाखों युवाओं के हक-अधिकार, मांगों, आकांक्षाओं, उम्मीदों और सपनों का क़त्ल ना करे।
जानिए क्या कहा छात्र नेता दिलीप कुमार ने?
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि पिछले साल से ही हमलोग ने आयोग से बीपीएससी टीआरई 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग की थी। लेकिन, आयोग ने हमलोगों की बात नहीं सुनी। इसलिए आज यानी 10 अप्रैल से हमलोग आमरण अनशन पर बैठ गए। दिलीप ने कहा कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी पिछले दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गया था।