Bihar : बिहार के 10 बड़े कॉलेजों में रात तक चलेंगी क्लासेस, सरकार का पत्र आया सामने; सीएम ने दिया था सुझाव
Bihar : बिहार के कॉलेजों में अब रात 8 बजे तक पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने राजभवन को एक पत्र भेजा है, जिसमें पटना साइंस कॉलेज और एएन कॉलेज समेत बिहार के 10 सबसे बड़े कॉलेजों के नाम इस सूची में शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज से यह बयान दिया था कि बिहार के कॉलेजों में रात 8 बजे तक पढ़ाई होनी चाहिए। उनके दिए गए बयान के आज महज़ 24 घंटे के भीतर उस बयान पर सरकारी मुहर लगती दिख रही है। शिक्षा विभाग ने राजभवन को एक पत्र भेजा है, जिसमें पटना साइंस कॉलेज और एएन कॉलेज समेत बिहार के 10 सबसे बड़े कॉलेजों में इवनिंग कॉलेज यानी शाम की शिफ्ट शुरू करने का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन की तरफ से राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है। इस पत्र का विषय है, पटना एवं अन्य जिलों में अवस्थित महत्वपूर्ण महाविद्यालयों में इवनिंग कॉलेज संचालित कराए जाने के संबंध में, यानी अब बिहार के छात्र सिर्फ दोपहर तक ही नहीं, बल्कि देर शाम और रात तक इन प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़ाई कर सकेंगे। बिहार सरकार ने इस ऐतिहासिक शुरुआत के लिए बिहार के उन शिक्षण संस्थानों को चुना है, जो दशकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र रहे हैं। इस सूची में जो 10 प्रमुख नाम शामिल हैं, वे पटना साइंस कॉलेज, पटना का ए.एन. कॉलेज, पटना का ही बी.एन. कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, जे.डी. वुमेन्स कॉलेज, पटना शामिल हैं। इसके अलावे मोतिहारी जिले का एम.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर का एल.एस. कॉलेज, भागलपुर का टी.एन.बी. कॉलेज और दरभंगा जिले का सी.एम. साइंस कॉलेज शामिल है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सम्राट सरकार के सिस्टम पर सवाल से बिहार में मिली यह मौत चर्चा में; किस 'तिवारी' को मार गिराने पर हंगामा
गुरुवार को एएन कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा था। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्लास शाम 8 बजे तक चलनी चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि कृपया यह न सोचें कि मैं सिर्फ़ बड़ी-बड़ी बातें कर रहा हूँ। हम एक ऐसा सिस्टम बनाना चाहते हैं, जिससे यह मुमकिन हो सके। हमारे बच्चे हायर एजुकेशन के लिए पंजाब और महाराष्ट्र जैसी दूर की जगहों पर जाते हैं। हमें अपने हायर एजुकेशन सिस्टम को मज़बूत करना होगा ताकि उनकी ज़रूरतें यहीं पूरी हो सकें।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा