{"_id":"69df7f4c18ad0a27dc07eeda","slug":"cm-samrat-chaudhary-appear-first-meeting-with-officers-advised-not-to-be-negligent-patna-bihar-news-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar CM : सम्राट चौधरी की अफसर के साथ पहली मीटिंग; बिहार के नए सीएम ने सात निश्चय पर क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar CM : सम्राट चौधरी की अफसर के साथ पहली मीटिंग; बिहार के नए सीएम ने सात निश्चय पर क्या कहा?
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने सभी बड़े अधिकारियों को बुलाया और बतौर सीएम पहली मीटिंग ली। उन्होंने नीतीश कुमार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यालय स्तर से लेकर नीचे तक कहीं भी कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिये।
सम्राट चौधरी सचिवालय में मीटिंग करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी मुख्य सचिवालय पहुंचे। फिर उन्होंने राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस और डबल स्पीड का मंत्र दिया। इस मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में उनको पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Samrat Choudhary: नीतीश कुमार से कैसे मिले सीएम सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद क्या किया?
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का स्वागत करते हैं। आप सभी पूरी निष्ठा और लगन से काम करते रहे हैं। आप लोगों के साथ मुझे पहले से ही काम करने का अनुभव है। राज्य सकार के मंत्री के रूप कई विभागों में काम करने के दौरान मेरा आप सभी से सम्पर्क रहा है। वित्त मंत्री के रूप में राज्य की वित्तीय व्यवस्था को भी नजदीक से समझने का मौका मिला है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा कार्यालय में क्यों हंगामा? कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाने लगी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जो भी काम हो रहे हैं, उसका संचालन अच्छे ढंग से हो रहा है। आप सभी काम की गति को और तीव्र करें। दुगुनी गति से काम होने पर समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम करना है। ऊपर से नीचे तक किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें-CM Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री मोदी का मिला संदेश; नीतीश-नितिन ने भी दी बधाई
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने जो योजनाएं बनायी हैं, उसपर काम किया जा रहा है लेकिन उसका ससमय निष्पादन करना महत्वपूर्ण है। कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति मुख्यालय स्तर से लेकर नीचे तक कहीं भी नहीं होनी चाहिये। सिर्फ फाइल बढ़ाने और पत्र लिखने की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिये। जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से हो, यह हमलोगों की प्रवृत्ति होनी चाहिये। किसी भी विभाग में जनता से जुड़ी कोई समस्या आती है तो उसपर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर किसी प्रकार की जटिलता नहीं होनी चाहिये, कार्यों को सरल बनाते हुये उनका जल्द निपटारा करें। भूमि समस्या के कारण ही 60 से 70 प्रतिशत आपसी विवाद होता है। जनता परेशान न हो, खुशहाल रहे, इसको ध्यान में रखते हुये काम करना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रखण्ड, अंचल एवं थाना में आम जनता को सुविधा मिले तथा ससमय उनकी समस्या का समाधान हो।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar New CM: बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने सम्राट, जदयू से विजय चौधरी-बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमलोगों ने काम किया है। नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उससे बिहार का बहुत विकास हुआ है और सभी लोग उससे अवगत हैं। उन्होंने सात निश्चय-1 और सात निश्चय-2 के तहत कई योजनाओं को पूर्ण कर राज्य के विकास को गति दिया है। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 430 योजनाओं पर भी काम तेजी से हो रहा है। 2025 में सात निश्चय-3 राज्य में लागू किया गया है, उस पर तेजी से काम करना है। प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा के दौरान श्री नीतीश कुमार जी के साथ मुझे सभी जगह जाने का अवसर मिला, उस दौरान जमीनी स्तर पर समस्याओं को नजदीक से देखा। उन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुये हम सभी को बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिये एकजुट होकर पूरी निष्ठा, अनुशासन और मेहनत के साथ काम करना होगा। सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की रूप-रेखा तैयार करें, उसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता से संवाद कर समस्याओं का वास्तविक रूप में समाधान सुनिश्चित करना है। पूर्ण रूप से जनता की समस्याओं का समाधान हमलोगों का मकसद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। बिहार को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के लिये हमलोगों को एकजुट होकर अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा। आप सभी को शुभकामनाएं देता हूँ।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कमेंट
कमेंट X