सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav targeted Samrat Choudhary fulfil promise remove Nitish Kumar from CM post NDA party BJP party

Samrat Choudhary : 'प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर सम्राट चौधरी को बधाई'- नए सीएम की शपथ के बाद तेजस्वी यादव का तंज

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 15 Apr 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Tejashwi Yadav : राजद नेता अब्दुल बारिसिद्दिकी से आज यह सवाल पूछा गया कि सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तेजस्वी यादव क्यों नहीं आए? उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं आया, सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी के नाम शुभकामना का संदेश जरुर आ गया।  

Tejashwi Yadav targeted Samrat Choudhary fulfil promise remove Nitish Kumar from CM post NDA party BJP party
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सत्ता पक्ष कजे साथ-साथ विपक्ष भी आमंत्रित था। आमंत्रण मिलने पर मिलने राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी भी शपथ ग्रहण में पहुंचे। उनसे यह सवाल पूछ गया कि आखिर तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में क्यों नहीं आए? उन्होंने जवाब दिया कि किसी काम में हैं इसलिए नहीं आए। यह सच है कि तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनका सोशल मीडिया पर सीएम सम्राट चौधरी के लिए बधाई का मैसेज जरुर आ गया। यह मैसेज हर किसी को परेशान करेगा। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Samrat Choudhary: नीतीश कुमार से कैसे मिले सीएम सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद क्या किया?
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "सम्राट चौधरी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा कार्यालय में क्यों हंगामा? कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाने लगी

आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।
यह खबर भी पढ़ें-CM Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री मोदी का मिला संदेश; नीतीश-नितिन ने भी दी बधाई

आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed