Bihar: पटना में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी, राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के विरोध में कर रहे प्रदर्शन
राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार सुबह कांग्रेस नेता पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास सत्याग्रह पर बैठ गए। कांग्रेस नेता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विस्तार
कांग्रेस विधायक दल नेता अजीत शर्मा समेत अन्य कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांध पर हुई कार्रवाई के विरोध में सत्याग्रह कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश में केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि यह राष्ट्रीयव्यापी सत्याग्रह है। यह सत्याग्रह हर राज्य में हो रहा है।
हम लोकतंत्र को बचा सकते हैं
प्रेमचंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस का मानना है कि गांधी जी के बताए गए राह पर हम लोकतंत्र को बचा सकते हैं। यह अंग्रेजों की बी टीम है जो आज सत्ता में है। बांटो राज करो की नीति अपना रही है। ईस्ट इंडिया कंपनी भी यही करती थी। नियम कानून मत मानों, प्रावधनों की अवहेलना करे। विपक्ष की आवाज को दबाओ। लोकतंत्र को खत्म करो। उस समय गांधी जी ने सत्याग्रह से ही अंग्रेजों को जवाब दिया था। आज हमलोग सत्याग्रह के जरिए अंग्रेजों की B टीम के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे हैं। पूरे देश की जनता देख रही है। वह जरूर जवाब देगी। आज भाजपा सरकार राहुल गांधी से डर गई है। राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है।