Bihar News: चंद सेकंड में मातम! तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत
दरभंगा के बहेरी-स्टेट हाईवे-50 पर बाबा चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बहेरी-स्टेट हाईवे-50 पर बाबा चौक के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
बाबा चौक के पास हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, बहेरी-स्टेट हाईवे-50 पर बाबा चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दो की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर
मृतकों की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटोली गांव निवासी तबरेज आलम (47 वर्ष) और मो. आजाद (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, मो. इसराइल (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहन के ससुराल से लौट रहे थे तीनों
बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मो. इसराइल की बहन के ससुराल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सुरहाचट्टी-हथौड़ी मार्ग पर बाबा चौक के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तबरेज आलम और मो. आजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसराइल गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मृतक मजदूरी और निजी काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी कमाई से ही घर चलता था। अब उनकी मौत के बाद परिवार के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मृतक के परिजन मो. असलम ने बताया कि दोनों अपने-अपने परिवार के कमाने वाले सदस्य थे और उनकी आय पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी टिकी हुई थी।
हादसे के बाद हाईवा चालक फरार
हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज के जरिए हाईवा की तलाश
बहेरी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने और चालक को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।