{"_id":"6a68385a8c49331dd40982a7","slug":"bihar-bans-snake-shows-on-nag-panchami-strict-crackdown-warned-against-rule-breakers-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नागपंचमी पर 'नो स्नेक शो', सांपों के प्रदर्शन पर प्रशासन सख्त; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नागपंचमी पर 'नो स्नेक शो', सांपों के प्रदर्शन पर प्रशासन सख्त; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Tue, 28 Jul 2026 10:48 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:48 AM IST
सार
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने साफ चेतावनी दी कि किसी भी प्रजाति के सांप को पकड़ना, अपने पास रखना या सार्वजनिक रूप से उसका प्रदर्शन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
आस्था के नाम पर कानून तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपंचमी पर्व पर आस्था की आड़ में सांपों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ इस बार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रजाति के सांप को पकड़ना, अपने पास रखना या सार्वजनिक रूप से उसका प्रदर्शन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि किसी पूजा स्थल, मेला परिसर या जुलूस में सांप मिला, तो सिर्फ सपेरों ही नहीं, बल्कि संबंधित पूजा समिति और आयोजकों के खिलाफ भी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत पुलिस और वन विभाग की टीम पूरे पर्व के दौरान संयुक्त रूप से कड़ी निगरानी रखेगी।
'आस्था के नाम पर कानून तोड़ा तो बख्शा नहीं जाएगा'
रोसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नागपंचमी धार्मिक आस्था का पर्व है, लेकिन आस्था के नाम पर वन्यजीवों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सांपों को पकड़ना, कैद में रखना, उन्हें लेकर घूमना या लोगों के बीच प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
पहले से सांप पकड़ रखा है तो पुलिस या वन विभाग को दें सूचना
पुलिस उपाधीक्षक ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति ने पहले से सांप पकड़ रखा है, तो उसे किसी खेत, सड़क या आबादी वाले इलाके में न छोड़े। इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा वन विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित टीम की निगरानी में सांप को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि लापरवाही से छोड़ा गया सांप किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
डीजे पर भी पूरी तरह प्रतिबंध
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नागपंचमी मेले के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। सभी पूजा समितियों को पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करने तथा ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
हर पूजा स्थल पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान पुलिस की विशेष टीम लगातार विषहरी मंदिरों, पूजा पंडालों और मेला परिसरों का निरीक्षण करेगी। यदि कहीं सांपों का प्रदर्शन, वन्यजीवों को अवैध रूप से रखने या अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों की सूचना मिलती है, तो संबंधित सपेरे, आयोजक और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना
बैठक में पुलिस और पूजा समितियों के प्रतिनिधि हुए शामिल
रोसड़ा थाना परिसर में सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने की। बैठक में अंचलाधिकारी सुमित कुमार, थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि श्यामबाबू सिंह समेत क्षेत्र के विभिन्न विषहरी मंदिरों और पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश
बैठक के अंत में प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सुनिश्चित रूप से पालन करें और नागपंचमी का पर्व परंपरा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।