{"_id":"6a6816c98ad148c4b503bda2","slug":"bihar-news-married-woman-love-marriage-five-months-death-husband-arrested-father-accused-in-laws-murder-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4550007-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लव मैरिज के पांच महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; पिता बोले- दहेज के लिए कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लव मैरिज के पांच महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; पिता बोले- दहेज के लिए कर दी हत्या
Tue, 28 Jul 2026 09:17 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:17 AM IST
सार
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में लव मैरिज के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपित फरार हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अहिला गांव में महज पांच महीने पहले भूषण गिरी से लव मैरिज करने वाली काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जाता है कि केवटी थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल कुमारी का बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अहिला गांव निवासी भूषण गिरी के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब पांच महीने पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। दोनों की शादी से काजल के ससुराल वाले खुश नहीं थे। हालांकि, बेटे के शादी कर लेने के बाद परिवार वालों ने उसे घर में रख लिया था। शादी के बाद प्रेमी से पति बने भूषण परदेस चले गए। इस बीच करीब तीन महीने से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने और उसे विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित करने लगे थे।
ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
काजल ने सोमवार की दोपहर अपनी बड़ी बहन से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ घंटे बाद ही सोमवार की शाम मृतका के ससुर ने बेंगलुरु में रह रहे उसके पिता सुधीर गिरी को फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी। इसके बाद परिजन डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतका के पिता सुधीर गिरी ने बताया कि वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि बेटी लगातार फोन कर ससुराल में मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी देती थी। सोमवार को भी उसने अपनी बड़ी बहन कंचन से बातचीत की थी। उस समय वह सामान्य थी और किसी विशेष परेशानी की बात नहीं कही थी। लेकिन बहन से बातचीत के करीब तीन से चार घंटे बाद ही उसके ससुर ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना
क्या बोले थानाध्यक्ष?
इस संबंध में बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों द्वारा दिया गया आवेदन बहादुरपुर थाना भेज दिया गया है। वहीं, बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आरोपी पति भूषण गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।