फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Pregnant Woman Beaten to Death 14 Months After Marriage Unborn Child Also Dies

Bihar: 14 महीने पहले हुई थी शादी, गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या; कोख में ही बुझ गई मासूम जिंदगी

Tue, 28 Jul 2026 11:16 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की शिकार 24 वर्षीय गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपित परिवार फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Pregnant Woman Beaten to Death 14 Months After Marriage Unborn Child Also Dies
देर रात को पोस्ट मार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू हिंसा का शिकार बनी 24 वर्षीय गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने न केवल एक बेटी की जिंदगी छीन ली, बल्कि उसकी कोख में पल रही मासूम जिंदगी भी हमेशा के लिए बुझ गई। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान सूलपुर गांव निवासी विशाल सहनी की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। वह तरैया थाना क्षेत्र निवासी रमेश सहनी की पुत्री थीं।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप लगे
परिजनों ने बताया कि लगभग 14 माह पूर्व पूनम की शादी विशाल सहनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगे थे। हालांकि, कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौता भी कराया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


पूनम के साथ बेरहमी से मारपीट की गई
परिजनों का आरोप है कि लगभग एक सप्ताह पहले पूनम के साथ फिर बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे पहले सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पूनम गर्भवती थी, जिससे इस घटना में उसकी कोख में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हुए
घटना की सूचना मिलने के बाद जब मायके वाले रसूलपुर पहुंचे, तो आरोपित परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार मिले। इसके बाद उन्होंने स्थानीय नयागांव थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और जिला प्रशासन के निर्देश पर देर रात ही पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


ये भी पढ़ें-  तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना

वहीं, मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और इसी मारपीट के कारण उसकी जान गई। इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed