फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar two lakh Robbed at Gunpoint from SBI CSP Villagers Nab One Robber Accomplice Escapes

Bihar: एसबीआई सीएसपी से पिस्टल की नोक पर दो लाख की लूट, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा; दूसरा फरार

Tue, 28 Jul 2026 09:35 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 09:35 AM IST
सार

मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में एसबीआई के सीएसपी केंद्र से सोमवार देर शाम पिस्टल की नोक पर दो लाख रुपये की लूट हो गई। वारदात के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा हथियार लहराते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar two lakh Robbed at Gunpoint from SBI CSP Villagers Nab One Robber Accomplice Escapes
पुलिस थाना साहर घाट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मधुबनी जिले में अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी केंद्र से सोमवार देर शाम पिस्टल की नोक पर दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा अपराधी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। घटना साहरघाट थाना क्षेत्र के बसबरिया गांव की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालिका अनिता कुमारी बैंक से रुपये लेकर अपने केंद्र पर पहुंची थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर रुपये से भरा बैग छीन लिया और वहां से भागने लगे। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रुपये लेकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय लोगों ने पीछा किया। ग्रामीणों ने एक अपराधी को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी पिस्टल लहराते हुए भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एक युवक हिरासत में, दूसरे से भी पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर की हत्या, जायदाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed