{"_id":"69c8fb65abf3d68fa10ec519","slug":"bihar-board-result-2026-prashant-scored-481-marks-with-962-his-father-works-priest-in-pune-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4103174-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 10th Result 2026: पुजारी के बेटे ने टॉप-10 में बनाई जगह, UPSC है अगला लक्ष्य; जानें सफलता की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board 10th Result 2026: पुजारी के बेटे ने टॉप-10 में बनाई जगह, UPSC है अगला लक्ष्य; जानें सफलता की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा के प्रशांत कुमार मिश्रा ने 481 अंक के साथ 96.2% के साथ बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 में राज्य में टॉप-10 में जगह बनाई। इस होनहार बेटे के पिता पुजारी व मां गृहिणी हैं। प्रशांत का अगला लक्ष्य UPSC है।
प्रशांत कुमार मिश्रा ने मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले टॉप 10 छात्रों की सूची में जगह पाई है।
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का परिणाम आते ही दरभंगा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जाले प्रखंड के UMS राढ़ी उच्च विद्यालय के छात्र प्रशांत कुमार मिश्रा ने 481 अंक यानी 96.2 प्रतिशत हासिल कर राज्य में टॉप-10 में जगह बनाई है। एक साधारण पुजारी परिवार से आने वाले इस होनहार छात्र की कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है।
ऐसा प्रदर्शन रहा
प्रशांत ने हिंदी में 95, संस्कृत में 95, गणित में 98, सामाजिक विज्ञान में 96 और विज्ञान में 97 अंक हासिल किए। सभी विषयों में एक समान बेहतरीन प्रदर्शन उनकी मेहनत और अनुशासित पढ़ाई की कहानी खुद बयां करता है।
पुणे में पूजा करवाते हैं पिता
प्रशांत की कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता संतोष मिश्रा पुणे में लोगों के घरों में पूजा-पाठ करवाने का काम करते हैं। माता रीना मिश्रा गृहिणी हैं। प्रशांत अपनी मां के साथ गांव में रहकर पढ़ाई करते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया।
जिले में भी छाए रहे होनहार
जिला स्तर पर भी दरभंगा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिरौल ओंकार हाई स्कूल की कंचन कुमारी ने 478 अंक यानी 95.8 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सांघई की खादिजा परवीन ने 476 अंक यानी 95.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया। डीएन हाई स्कूल पंचोभ के प्रिंस कुमार यादव 475 अंक के साथ चौथे, UHS तरवारा बिरौल के दिलशान अहमद खान 474 अंक के साथ छठे, ML एकेडमी की वैष्णवी और उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल कठरा की प्रिया कुमारी 471 अंक के साथ क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर रहीं। हायर सेकेंडरी स्कूल रुपौली की श्रुति सुमन नौवें और LM हाई स्कूल आनंदपुर के आशीष रंजन 469 अंक के साथ दसवें स्थान पर रहे।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026: मां की सीख और खुद की मेहनत लाई रंग, गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल की 9वीं रैंक
UPSC है अगला लक्ष्य
प्रशांत ने बताया कि वह आगे चलकर UPSC की तैयारी कर समाज सेवा करना चाहते हैं। इसी दिशा में वह अभी से ग्रामीण और जिला स्तर पर आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं। उनके चाचा आदित्य मिश्रा ने बताया कि प्रशांत बचपन से ही पढ़ाई में बेहद लगनशील रहे हैं और आज उनकी यही लगन रंग लाई है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन