सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: Jewellery shop looted in broad daylight in Samastipur, worth crores

Bihar Crime: समस्तीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश; लोगों में रोष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में दुकानदार को बंधक बनाकर 15 किलो चांदी और 300 ग्राम सोना लूट लिया। भागते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की। 

Bihar Crime: Jewellery shop looted in broad daylight in Samastipur, worth crores
लूट के बाद लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर जिला अंतर्गत खानपुर थाना क्षेत्र के श्री गाहर गांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दुकानदार को बंधक बना लिया और दुकान से करीब 15 किलो चांदी तथा लगभग 300 ग्राम सोना लूट लिया। लूटे गए जेवरात की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

Trending Videos

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। भागने के दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार के बाद अब नई छलांग की तैयारी, बिहार ने गेट्स फाउंडेशन संग MOC किया रिन्यू

घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस और सदर डीएसपी-2 मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। लोग बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि क्षेत्र में अचानक आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

क्या बोला दुकानदार?
दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। इसी दौरान एक अन्य ग्राहक भी आया, लेकिन उसके जाने के बाद तीनों युवकों ने पिस्तौल तान दी और दुकान में रखा सारा सामान बोरे में भरने को कहा। हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। बदमाश लगभग 300 ग्राम सोना और 20 किलो चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। दुकान से निकलते समय बाइक पर बैठे दो युवकों ने फायरिंग भी की। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और टायर जलाकर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

क्या बोले सदर डीएसपी?
सदर-2 के एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों ने ग्राहक बनकर पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है और टेक्निकल टीम को भी जांच में लगाया गया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed