{"_id":"6a30a80b6b5e52ddb208517d","slug":"bihar-news-17-passengers-stranded-in-lift-darbhanga-junction-grp-and-rpf-rescued-t-passengers-breaking-lift-gate-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4399977-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बार-बार क्यों हो रहे हैं ऐसे हादसे? दरभंगा जंक्शन में लिफ्ट बंद होने से भड़के यात्री, रेलवे पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बार-बार क्यों हो रहे हैं ऐसे हादसे? दरभंगा जंक्शन में लिफ्ट बंद होने से भड़के यात्री, रेलवे पर उठे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा जंक्शन पर सोमवार शाम ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट बीच रास्ते में बंद हो गई, जिससे 17 यात्री अंदर फंस गए। जीआरपी और आरपीएफ ने लिफ्ट का गेट तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पिछले आठ महीनों में यह चौथी ऐसी घटना बताई जा रही है।
लिफ्ट में फंसे यात्री को निकालते पुलिस वाले
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा जंक्शन पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म संख्या चार-पांच पर लगी लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई। लिफ्ट में करीब 17 यात्री फंस गए, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन से उतरने के बाद बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म संख्या चार-पांच से प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। लिफ्ट कुछ दूरी तक चलने के बाद अचानक रुक गई और उसमें मौजूद यात्री अंदर ही फंस गए।
यात्रियों की चीख-पुकार से मचा हड़कंप
लिफ्ट में फंसे यात्रियों ने अंदर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। वहीं कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक बंद लिफ्ट में रहने के कारण यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी और अंदर से चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव अभियान चलाते हुए लिफ्ट का गेट तोड़ा गया और सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
ओवरलोड होने से बंद हुई लिफ्ट
लिफ्ट के रखरखाव का जिम्मा संभाल रही जॉनसन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण लिफ्ट ओवरलोड हो गई थी। इसी वजह से वह बीच रास्ते में रुक गई और तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। बताया गया कि दरभंगा जंक्शन पर संचालित दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर की निगरानी के लिए केवल एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे संचालन और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar: स्कूल में ही मिट्टी की जांच करना सीखेंगे छात्र, विजय सिन्हा ने 629 सॉयल हेल्थ लैब लगाने का किया एलान
छह से आठ महीनों में चौथी घटना
यह पहली बार नहीं है जब दरभंगा जंक्शन पर लिफ्ट खराब होने की घटना सामने आई हो। पिछले दुर्गा पूजा के दौरान महानवमी की रात भी नौ यात्री लिफ्ट में फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने गेट काटकर बाहर निकाला था। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि बीते छह से आठ महीनों में इस तरह की यह चौथी घटना है। हाल ही में एक अन्य घटना में लिफ्ट में फंसने के कारण एक महिला बेहोश भी हो गई थी। यात्रियों का आरोप है कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं रेलवे की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।,