{"_id":"6a30c81fd1bc0165810c9243","slug":"madhubani-madrasa-teacher-izhar-ul-haq-arrested-by-mp-ats-after-bhopal-terror-module-investigatio-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: बिहार से पकड़ाया कट्टरपंथी, पांच राज्यों से छठवीं गिरफ्तारी, फराज व नईम की आज समाप्त हो रही रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: बिहार से पकड़ाया कट्टरपंथी, पांच राज्यों से छठवीं गिरफ्तारी, फराज व नईम की आज समाप्त हो रही रिमांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में पकड़े गए कट्टरपंथी मोहम्मद फराज उर्फ खालिद से मिले इनपुट के आधार पर एटीएस ने बिहार के मधुबनी से मदरसा शिक्षक इजहार-उल-हक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार वह कथित तौर पर फंडिंग और नेटवर्क विस्तार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था।
देश-विरोधी गतिविधियों पर एमपी एटीएस की कार्रवाई जारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के काजीकैंप से पकड़ाए कट्टरपंथी मोहम्मद फराज उर्फ खालिद से हुई पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद अब बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र निवासी इजहार-उल-हक (50) को गिरफ्तार किया। वह मदरसा में बच्चों को तालीम देने का कार्य करता था और पास में ही किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी व बच्चे भी उसके साथ नहीं रहते हैं।
इजहार की गिरफ्तारी भोपाल के मो. फराज व सहारनपुर के नईम अब्दुल्ला से मिले इनपुट के बाद गिरफ्तार हुई है। इजहार भी पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर काम करता था। एमपी एटीएस ने उसे स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। बुधवार सुबह तक उसे लेकर एटीएस भोपाल आने वाली है।
मदरसा शिक्षक करता था पैसे की व्यवस्था, हिंसक वीडियो भी मिले
मधुबनी जिले से पकड़े गए मदरसा शिक्षक इजहार के मोबाइल में कई हिंसक वीडियो और भारत में शरीयत कानून लागू करने वाली तकरीरों वाली वीडियो व रील्स मिली हैं। इजहार पैसे की फंडिंग का काम देखता था। पूर्व में गिरफ्तार फराज व नईम अब्दुल्ला की सोच बेहद भी खतरनाक थी। इसके प्रमाण उनके मोबाइल में मिले वीडियो से मिल रहे हैं, जो काफी हिंसक हैं। माना जा रहा है कि वे ऐसे वीडियो नए जुड़ने वाले युवाओं को दिखाते थे। इजहार-उल-हक आतंकी गतिविधियों के लिए राशि जुटाने का काम करता था। वह बिहार में स्लीपर सेल तैयार करने में लगा था। उसे भौआड़ा गांव की मस्जिद से गिरफ्तार किया गया है। वह मधुबनी में ही किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन
हरियाणा के नूंह से शाकिर को एटीएस ने गिरफ्तार किया
बिहार से हुई गिरफ्तारी इस नेटवर्क की छठवीं गिरफ्तारी है। सबसे पहले भोपाल के मोहम्मद फराज उर्फ खालिद को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी नईम अब्दुल्ला को दबोचा गया। इन दोनों से हुई पूछताछ के बाद राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव एवं धार जिले से हाजी अजहर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हरियाणा के नूंह से शाकिर को एटीएस ने गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- मैहर सड़क हादसा: नागपुर जा रही स्लीपर बस ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत; एक युवक गंभीर घायल
फराज और नईम की आज समाप्त होगी रिमांड
बिहार से पकड़ा गया इस नेटवर्क का छठवां सदस्य है, जो गिरफ्तार हुआ है। मोहम्मद फराज और नईम की रिमांड अवधि आज मंगलवार 16 जून को समाप्त हो रही है। शाकिर मेव और शाकिर 20 जून तक की रिमांड पर है। इस पूरे गिरोह की जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है वह यह है कि यह स्लीपर सेल सिर्फ पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में नहीं थे। खाड़ी देशों में बैठे हैंडलर भी इन्हें डायरेक्शन देते थे। इन्हें कई देशों से फंडिंग की भी जानकारी मिली है।

कमेंट
कमेंट X