पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Woman Allegedly Poisoned to Death by Lover After Pressure to Divorce Husband in darbhanga

Bihar: शादी के लिए तलाक का दबाव और फिर खौफनाक अंत! कथित प्रेमी ने विवाहिता को दिया जहर? परिजनों का गंभीर आरोप

Fri, 03 Jul 2026 11:56 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 11:56 AM IST
सार

दरभंगा के हायाघाट में शादीशुदा महिला अंजुम आरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कथित प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Bihar Woman Allegedly Poisoned to Death by Lover After Pressure to Divorce Husband in darbhanga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला के कथित प्रेमी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान गोबरसिठा गांव निवासी अंजुम आरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


10 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की थी मां
परिजनों के अनुसार, अंजुम आरा की शादी करीब 10 वर्ष पहले हायाघाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी मोहम्मद अनवर से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। बताया गया कि करीब एक वर्ष पहले अंजुम अपने पति से अलग होकर बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थीं। इसी दौरान उनकी मोबाइल पर गोबरसिठा गांव निवासी मोहम्मद चाँद से बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।
विज्ञापन


मिलने बुलाने के बाद बिगड़ी तबीयत
मृतका के भाई मोहम्मद आरजू ने आरोप लगाया कि वह कई बार अपनी बहन को आरोपी से बात करने से मना कर चुके थे, लेकिन दोनों लगातार संपर्क में थे। परिजनों के अनुसार, 1 जुलाई की रात आरोपी ने अंजुम को मिलने के लिए बुलाया। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटीं तो परिवार ने आरोपी के मोबाइल पर संपर्क किया। आरोप है कि फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और बताया कि अंजुम ने जहर खा लिया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन तुरंत हायाघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप
मृतका की मां हसीना खातून ने आरोप लगाया कि मोहम्मद चाँद उनकी बेटी पर पति से जल्द तलाक लेकर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने दावा किया कि घटना से तीन दिन पहले आरोपी की मां ने भी अंजुम को बुलाकर तलाक लेने की सलाह दी थी। परिजनों का आरोप है कि मिलने के दौरान पहले अंजुम के साथ मारपीट की गई और फिर उन्हें जहर पिला दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ये भी पढ़ें-  Bihar: 10 बार शादी का रिश्ता टूटने से टूटी युवती, फंदे से लटककर दी जान; सामने आई ये वजह

पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
हायाघाट थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भारती ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed