पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 22-Year-Old Girl Dies by Suicide After Marriage Proposal Rejection in Muzaffarpur

Bihar: 10 बार शादी का रिश्ता टूटने से टूटी युवती, फंदे से लटककर दी जान; सामने आई ये वजह

Fri, 03 Jul 2026 07:27 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 07:27 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में 22 वर्षीय अंशु कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में शादी के लिए उसका रिश्ता 10 से अधिक बार टूट चुका था और वह इसी कारण मानसिक तनाव में थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar 22-Year-Old Girl Dies by Suicide After Marriage Proposal Rejection in Muzaffarpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में शादी के लिए उसका रिश्ता 10 से अधिक बार टूट चुका था। उनका कहना है कि कई परिवारों ने युवती का सांवला रंग देखकर रिश्ता ठुकरा दिया, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में रहने लगी थी।
विज्ञापन


पूरा मामला जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव का है। मृतका की पहचान पीतांबर कुमार की पुत्री अंशु कुमारी (22) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन वर्षों में 10 बार टूटा रिश्ता, तनाव में थी युवती
मृतका के परिजनों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से अंशु की शादी के लिए लगातार वर की तलाश की जा रही थी। इस दौरान 10 से अधिक परिवार उसे देखने आए, लेकिन हर बार उसका रिश्ता टूट गया। परिजनों का आरोप है कि अधिकतर लोगों ने उसके सांवले रंग को कारण बताते हुए रिश्ता ठुकरा दिया। लगातार रिश्ते टूटने के कारण अंशु मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगी थी। उसे लगने लगा था कि उसके रंग की वजह से उसकी शादी कभी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर आने वाला था नया रिश्ता, घबराहट में उठाया कदम
परिजनों ने बताया कि घटना से पहले अंशु को बताया गया था कि एक और परिवार उसे देखने आने वाला है। यह बात सुनकर वह काफी घबरा गई थी। उसे डर था कि कहीं इस बार भी रिश्ता न टूट जाए। इसी तनाव में वह रात को बिना खाना खाए अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। अंशु का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।


ये भी पढ़ें-  Bihar News: अपनी ही सरकार पर नाराज हुए मंत्री मदन सहनी! बोले- 'आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग जख्म कुरेदने जैसी'

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ईस्ट आलोक वत्स ने बताया कि युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं, हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed