12:29 PM, 03-Jul-2026
Bihar: पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हुआ लूट का मास्टरमाइंड! सीएसपी लूटकांड का खुलासा, आरोपी के पैर में लगी गोली
सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान रीगा सीएसपी लूटकांड का मुख्य आरोपी फेकन महतो घायल होकर गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसके चार साथियों को भी दबोच लिया। आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है।
और पढ़ें
11:56 AM, 03-Jul-2026
Bihar: शादी के लिए तलाक का दबाव और फिर खौफनाक अंत! कथित प्रेमी ने विवाहिता को दिया जहर? परिजनों का गंभीर आरोप
दरभंगा के हायाघाट में शादीशुदा महिला अंजुम आरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कथित प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
और पढ़ें
11:00 AM, 03-Jul-2026
Bihar: रात 8 बजे घर से निकले, सुबह नाले के पास मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा बुजुर्ग की मौत का राज
नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय जीतन महतो का शव नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने चेहरे पर चोट के निशान और पारिवारिक विवाद का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
10:20 AM, 03-Jul-2026
Bihar: जर्जर बिजली तार की मरम्मत पड़ी भारी! पोल पर अचानक चालू हुई सप्लाई, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
गया के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा गांव में जर्जर बिजली तार की मरम्मत के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय संतोष पासवान की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
और पढ़ें
09:44 AM, 03-Jul-2026
Bihar: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
मधेपुरा में प्रसव के बाद 25 वर्षीय पूजा कुमारी की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चार घंटे तक सड़क जाम किया। उन्होंने दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी, अस्पताल को सील करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
09:19 AM, 03-Jul-2026
Bihar: गैर इरादतन हत्या मामले में दोषी विधायक राजू कुमार सिंह की सजा पर फैसला आज, अधिवक्ताओं ने मांगी रियायत
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह की सजा पर शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुनाएगी। उन्हें 2018 के न्यू ईयर समारोह में फायरिंग के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया है।
और पढ़ें
08:53 AM, 03-Jul-2026
Bihar: रांची में नकली शराब फैक्ट्री पर कार्रवाई, पूर्व MLC सुबोध राय गिरफ्तार; बिहार में भी जांच शुरू
वैशाली के पूर्व आरजेडी एमएलसी सुबोध राय को रांची में कथित अवैध शराब फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी में 303 पेटी कथित अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस ने भी शराब तस्करी से जुड़े मामलों की जांच तेज कर दी है।
और पढ़ें
07:56 AM, 03-Jul-2026
Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल दिलीप कुमार पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में उनकी मां और भाभी भी गंभीर रूप से घायल हुईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
और पढ़ें
07:27 AM, 03-Jul-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में 22 वर्षीय अंशु कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में शादी के लिए उसका रिश्ता 10 से अधिक बार टूट चुका था और वह इसी कारण मानसिक तनाव में थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें