पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Unidentified body found hanging from tree near Sathiyaon railway station in Azamgarh

Azamgarh News: सठियांव रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, नहीं हुआ शिनाख्त

Fri, 03 Jul 2026 01:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 03 Jul 2026 01:07 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के सठियांव रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका एक अज्ञात शव मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
Unidentified body found hanging from tree near Sathiyaon railway station in Azamgarh
crime - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह सठियांव रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। 

क्या है मामला
मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जांच के दौरान मृतक की जेब से फरिन्दा से मऊ का एक रेल टिकट बरामद हुआ है। पुलिस लगातार शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सठियांव रेलवे स्टेशन के पास एक पुराने पेड़ पर शव लटका मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अभी तक शव की पहचान नहीं कर पाई है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed