{"_id":"6a46bc345943218f730287cb","slug":"seeing-the-dirt-in-the-amrit-sarovar-the-bdo-got-upset-and-gave-instructions-to-clean-it-within-seven-days-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152892-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अमृत सरोवर में गंदगी देख भड़के बीडीओ सात दिन में सफाई करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अमृत सरोवर में गंदगी देख भड़के बीडीओ सात दिन में सफाई करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। हरैया विकासखंड की ग्राम पंचायत देवारा खास राजा (ब्रह्मोली) में बृहस्पतिवार को बीडीओ ने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरोवर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद ग्राम सचिव व प्रधान प्रतिनिधि को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
बीडीओ ने एक सप्ताह के भीतर अमृत सरोवर की सफाई कराकर इसकी सूचना देने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सफाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अमृत सरोवरों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए हैं।
ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इससे पहले आयोजित गोष्ठी में बीडीओ ने बीवीजी-रामजी योजना के संबंध में श्रमिकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से मनरेगा के स्थान पर जी-रामजी योजना लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
नई योजना के तहत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। वहीं, पहले मनरेगा के तहत मिलने वाले 100 दिनों के रोजगार को बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है।
उन्होंने श्रमिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान सचिव दीपक मौर्य, एडीओ पंचायत सीपी दुबे, प्रधान प्रतिनिधि रामसिंगार यादव आदि थे।