पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to 48 ADOs of Azamgarh division for negligence

Azamgarh News: लापरवाही बरतने में आजमगढ़ मंडल के 48 एडीओ पंचायतों को नोटिस

Fri, 03 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 48 ADOs of Azamgarh division for negligence
आजमगढ़। पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के संचालन में ग्राम पंचायत स्तर पर बरती जा रही लापरवाही के कारण मंडल की प्रगति खराब पाई गई है। मंडलीय उप निदेशक कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए बलिया, मऊ और आजमगढ़ के सभी 48 विकास खंडों के एडीओ पंचायतों को नोटिस जारी किया है। मंडलीय उप निदेशक कार्यालय के अनुसार, एडीओ पंचायतों के साथ बैठकों में विभागीय योजनाओं के बारे में लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं। योजनाओं की प्रगति जस की तस बनी है।
विज्ञापन

उच्चस्तरीय बैठकों में जिले का नाम बार-बार आने पर डीपीआरओ के साथ मंडलीय उप निदेशक को भी कारण बताओ नोटिस व स्पष्टीकरण का सामना करना पड़ता है। ओएसआर पोर्टल पर 23 जून को ऑनलाइन उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर बलिया, मऊ और आजमगढ़ जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं की संख्या बहुत कम पाई गई।
विज्ञापन

तीनों जिलों में मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी के तहत तालाबों को विकसित किए जाने में भी अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। मोबाइल एप के माध्यम से पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति भी अपेक्षित नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना के साथ गेट-वे पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत कार्यालय में लगे कंप्यूटर सेट के बावजूद अन्य जगहों से भुगतान किया जा रहा है। पिछले साल के चयनित अंत्येष्टि स्थलों पर निर्माण कार्य भी अपेक्षित नहीं हो रहा है।

मंडलीय उप निदेशक की जिलावार समीक्षा में विभागीय योजनाओं के संचालन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली। इस पर बलिया के 17, मऊ के 09 और आजमगढ़ के 22 विकास खंडों के एडीओ पंचायतों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed