पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck loaded with crushed stone overturns after going out of control on Azamgarh-Jaunpur road driver injured

UP News: आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल; बाधित हुआ आवागमन

Fri, 03 Jul 2026 12:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 03 Jul 2026 12:45 PM IST
सार

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। वहीं दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर गिट्टी फैल गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। 

विज्ञापन
Truck loaded with crushed stone overturns after going out of control on Azamgarh-Jaunpur road driver injured
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर स्थित नगरिया जहानपुर में शुक्रवार की भोर में एक गिट्टी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर गिट्टी फैल गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, गिट्टी से भरा यह ट्रक जौनपुर की ओर से आ रहा था। नगरिया जहानपुर पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक का कुछ हिस्सा और गिट्टी फोर लेन सड़क के दोनों तरफ फैल गई, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आवागमन व्यवस्था को दुरुस्त किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस घटना में ट्रक चालक की पहचान रामचंद्र (50) के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद, थाना निजामाबाद का निवासी है। रामचंद्र दुर्घटना में घायल हो गया है और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चालक ने पुलिस को बताया कि यह गिट्टी नौतनवा, गोरखपुर ले जाई जा रही थी। घायल होने के कारण वह अधिक जानकारी नहीं दे पाया। जिस स्थान पर गिट्टी पहुंचाई जानी थी, उसे भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक पलटने से आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों ओर गिट्टी फैलने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गंभीरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सड़क से गिट्टी हटाने और यातायात को सुचारु करने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed