मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां ब्यूटीशियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की उनके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्लॉट के बैनामे को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद हत्या की गई। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्नी की हत्या: ब्यूटीशियन-इन्फ्लुएंसर थी निशा, इंस्टा पर 24K फॉलोअर्स, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मेरठ के हर्रा कस्बे में ब्यूटीशियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की पति ने प्लॉट के विवाद में चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट के बैनामे को लेकर बढ़ा विवाद, चाकू से किया हमला
पुलिस के अनुसार, प्रदीप चौहान और उनकी पत्नी निशा चौहान ने गांव में कोठी के पास एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि प्लॉट का बैनामा किसके नाम होगा, इसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। निशा प्लॉट अपने नाम कराना चाहती थीं, जबकि प्रदीप अपने नाम पर बैनामा कराने की बात पर अड़ा था।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने चाकू से निशा पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी प्रदीप ने भी खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे चित्रांकन उपकरणों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
निशा चौहान अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। परिवार का सबसे बड़ा बेटा 16 वर्ष का है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर थीं लोकप्रिय
निशा चौहान ब्यूटीशियन होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 24 हजार फॉलोअर्स थे। उनकी कई रील व शॉर्ट वीडियोज लोगों के बीच लोकप्रिय रही थीं, जिनमें 'मिस्त्री मान जाओ' वाली रील खूब लोकप्रिय हुई थी।