पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Accounts Officer Caught Accepting rs25,000 Bribe by Anti-Corruption Team

Meerut: 25 हजार की रिश्वत लेते धरे गए लेखाधिकारी, एंटीकरप्शन का छापा, विकास भवन में मचा हड़कंप

Fri, 03 Jul 2026 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Jul 2026 02:13 PM IST
सार

मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन के लेखाधिकारी राजीव सिंघल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने पेंशन के कागज तैयार करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

 

विज्ञापन
Meerut Accounts Officer Caught Accepting rs25,000 Bribe by Anti-Corruption Team
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विकास भवन के लेखाधिकारी राजीव सिंघल को शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम को देखकर आरोपी ने रिश्वत की रकम फेंक दी और बचने का प्रयास किया, लेकिन एंटी करप्शन टीम उसे पकड़कर सिविल लाइन थाने ले आई। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


पेंशन के कागज बनाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
एंटी करप्शन के प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि अटोरा गांव निवासी महिपाल एक माध्यमिक विद्यालय में चपरासी हैं। उनका सेवानिवृत्ति दिवस 31 जुलाई है। सेवानिवृत्ति से संबंधित कागजात तैयार कराने के लिए वह विकास भवन में तैनात लेखाधिकारी राजीव सिंघल से मिले थे। महिपाल के अनुसार, लेखाधिकारी ने पेंशन के कागजात तैयार करने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद पीड़ित ने तीन दिन पहले एंटी करप्शन टीम से शिकायत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या: ब्यूटीशियन-इंन्फ्लुएंसर थी निशा, इंस्टा पर 24K फॉलोअर्स, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
विज्ञापन
विज्ञापन


जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचा
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत महिपाल ने जैसे ही आरोपी लेखाधिकारी को रिश्वत की रकम दी, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान लेखाधिकारी ने टीम के साथ अभद्रता की और पैसे फेंककर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

शनिवार को न्यायालय में किया जाएगा पेश
कार्रवाई के बाद आरोपी को सिविल लाइन थाने लाया गया। पुलिस उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed