पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NHAI Suspends Team Leader After Expressway Cave-In, Show Cause Notices Issued to Construction Firm

UP: दिल्ली दून ई-वे धंसने पर एनएचएआई का बड़ा एक्शन, टीम लीडर कुलदीप राजदान निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Fri, 03 Jul 2026 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Jul 2026 12:46 PM IST
सार

शामली में दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने के मामले में एनएचएआई ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम लीडर कुलदीप राजदान को निलंबित कर निर्माण कंपनी और संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
NHAI Suspends Team Leader After Expressway Cave-In, Show Cause Notices Issued to Construction Firm
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बारिश के दौरान शामली जनपद में सड़क धंसने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में निर्माण गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था में खामियां मिलने के बाद अथॉरिटी इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के टीम लीडर कुलदीप कुमार राजदान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निर्माण कंपनी और संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन



 

बारिश के बाद धंसी थी हाईवे की सड़क, वीडियो हुआ था वायरल
एक जुलाई को हुई बारिश के बाद एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 55+480 पर करौंदा महाजन गांव और डूंगर के पास सड़क की ढलान धंस गई थी। इससे सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर यातायात बहाल कराया गया।

जांच में सामने आईं निर्माण संबंधी खामियां
बागपत परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में निर्माण गुणवत्ता में कमी, ढलान की पर्याप्त सुरक्षा नहीं होना और जल निकासी व्यवस्था में खामियां सामने आई हैं। इसके आधार पर निर्माण कंपनी एम/एस कृष्णा कॉन्स्टेलेशन प्राइवेट लिमिटेड और अथॉरिटी इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी एम/एस चैतन्य प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

इसके अलावा निर्माण कंपनी के परियोजना प्रबंधक को भी परियोजना से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कंसल्टेंसी से सात दिन के भीतर कुलदीप कुमार राजदान के स्थान पर समान या अधिक अनुभव वाले नए टीम लीडर का प्रस्ताव देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में जवाब नहीं मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित एजेंसियों के भुगतान पर रोक, आर्थिक दंड, कार्य से प्रतिबंधित करने सहित अनुबंध की शर्तों के तहत अन्य सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही पूरे परियोजना क्षेत्र में जहां-जहां बारिश के कारण कटाव हुआ है, वहां निर्माण कंपनी को अपने खर्च पर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed