{"_id":"6a46b68b0461dd0a1d07e595","slug":"villagers-plagued-by-waterlogging-planted-paddy-on-the-road-shamli-news-c-26-1-sal1002-168908-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों ने सड़क पर कर दी धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों ने सड़क पर कर दी धान की रोपाई
Fri, 03 Jul 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
गढ़ी मियां गांव में सड़क पर धान लगाता ग्रामीण । ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। विकासखंड क्षेत्र के गांव गढ़ी मियां में सड़क पर जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का बृहस्पतिवार को सब्र जवाब दे गया। सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई करते हुए अपना विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क ही खेत बन गई है तो उसमें धान की खेती ही की जा सकती है।
ग्रामीण आजम, सादिक, सोनू ने बताया कि सड़क पर जलभराव और बदहाल रास्ते की शिकायत ग्राम प्रधान से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद सड़क फिर तालाब में तब्दील हो गई, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या से आजिज ग्रामीण जलभराव वाली सड़क पर पहुंचे और धान की रोपाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राशिद जंग ने बताया कि कुछ दिन पहले जलभराव वाले स्थान पर मिट्टी डलवाई गई थी, लेकिन कुछ लोगों द्वारा पानी की निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने से समस्या दोबारा खड़ी हो गई। इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी से की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी संबंधित विभाग को भेजा गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है। जिलाधिकारी का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। मामला संज्ञान में नहीं था।