पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Female students in secondary schools will receive self-defense training.

Shamli News: माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Fri, 03 Jul 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Female students in secondary schools will receive self-defense training.
शामली। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें पढ़ने वाली छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश शासन ने दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

नए शिक्षण सत्र में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, जिससे छात्राओं को आत्मरक्षा को लेकर प्रशिक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के लिए ब्लैक बेल्ट मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। ये प्रशिक्षक तीन माह तक छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे। विभाग की तरफ से प्रशिक्षकों को मानदेय पर रखा जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए विभाग में तैयारी शुरू हो गई है।

डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश के अनुसार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखकर आत्मनिर्भर बन सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed