पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man Dies by Suicide in Meerut, Leaves Handwritten Message on Palm

Meerut:'राधे-राधे! मेरी मौत से किसी का कोई लेना-देना नहीं', हथेली पर लिखा आखिरी संदेश, युवक ने की आत्महत्या

Fri, 03 Jul 2026 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Jul 2026 01:30 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की हथेली पर लिखा संदेश मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न बताते हुए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Meerut: Man Dies by Suicide in Meerut, Leaves Handwritten Message on Palm
युवक ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-4सी में गुरुवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव
पुलिस के अनुसार, सुभाष पांडेय पुत्र रामबालक पांडेय परतापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि सुभाष चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। शुक्रवार सुबह जब परिजन उसे चाय पीने के लिए बुलाने उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या: ब्यूटीशियन-इंन्फ्लुएंसर थी निशा, इंस्टा पर 24K फॉलोअर्स, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

विज्ञापन
विज्ञापन

हथेली पर लिखा मिला आखिरी संदेश
पुलिस जांच के दौरान मृतक के बाएं हाथ की हथेली पर लिखा मिला, 'राधे-राधे, मेरी मौत से किसी का कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं।' पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से मिले अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस बोली-सभी पहलुओं की हो रही जांच
क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed