पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Two sisters come into contact with ht power line one girl dies younger sister in critical condition

Auraiya: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आईं दो बहनें, आठ वर्षीय मासूम की मौत, ढाई साल की बहन की हालत गंभीर

Fri, 03 Jul 2026 01:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Jul 2026 01:12 PM IST
सार

Auraiya News: भितरा गांव में छत पर खेल रहीं दो सगी बहनें हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। कानपुर में इलाज के दौरान आठ वर्षीय गौरी ने दम तोड़ दिया, जबकि छोटी बहन अनाया की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Auraiya Two sisters come into contact with ht power line one girl dies younger sister in critical condition
एसडीओ संतोष कुमार से बात करते ग्राम प्रधान रामकिशोर तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार की शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छत पर खेल रहीं दो मासूम गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उन्हें इलाज के लिए कानपुर भेजा गया था। दुर्भाग्यवश अस्पताल में आठ वर्षीय मासूम गौरी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी ढाई साल की छोटी बहन अनाया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

डॉक्टर ने अनाया को भी घर वापस भेज दिया है। गौरी की मौत के बाद भितरा गांव में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने गांव में हाईटेंशन लाइन हटाने, एलटी लाइन बिछाने और उचित मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन





अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया
स्थिति बिगड़ती देख विद्युत विभाग से अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार, एसडीओ संतोष कुमार और जेई वीरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक रामकेश व राजेंद्र भारी बल के साथ मौके पर तैनात रहे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। काफी देर चले हंगामे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि 90 दिनों के भीतर गांव से हाईटेंशन लाइन को पूरी तरह अलग कर एलटी लाइन डाल दी जाएगी। साथ ही, पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed