पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Road Accident Truck hits vehicle while tire is being changed three dead including container driver

'मौत का पहिया': टायर बदलते समय ट्रक ने रौंदा, पल में बिछीं तीन लाशें, मदद को पहुंचे थे भाई-भतीजे

Fri, 03 Jul 2026 12:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Jul 2026 12:56 PM IST
सार

Unnao Road Accident News: उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ककरारी गांव के पास कंटेनर का टायर बदलते समय एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आपस में फुफेरे भाई और चाचा-भतीजे शामिल थे।

विज्ञापन
Unnao Road Accident Truck hits vehicle while tire is being changed three dead including container driver
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर ककरारी गांव के पास बुधवार रात कंटेनर का पंक्चर टायर बदलते समय ट्रक की टक्कर से चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और फिर कानपुर हैलट रेफर किया गया।

विज्ञापन

इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीनों आपस में फुफेरे भाई और चाचा-भतीजे थे। प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थानाक्षेत्र के गांव खरगपुर पंडित का पुरवा निवासी प्रदीप कुमार (38) पुत्र छोटेलाल कोलकाता से किराना का सामान कंटेनर में लादकर राजस्थान जा रहा था।

विज्ञापन

खाना भेजने के लिए कहा था
उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बुधवार रात करीब 10 बजे ककरारी गांव के पास कंटेनर का टायर पंक्चर हो गया। कोई और सहयोगी न होने से प्रदीप ने रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना के अटौरा गांव निवासी बुआ श्यामा को फोन करके फुफेरे भाई हरिश्चंद्र (35) से खाना भेजने के लिए कहा।

ट्रक तीनों को टक्कर मारते हुए निकल गया                                              
श्यामा ने हरिश्चंद्र को खाना देकर परिवार के ही पौत्र नितेश कुमार उर्फ मिथुन (20) पुत्र रज्जन के साथ ककरारी भेजा। खाना खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे तीनों टायर बदल रहे थे। इस दौरान रायबरेली की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक तीनों को टक्कर मारते हुए निकल गया।

विज्ञापन

कानपुर हैलट रेफर किया गया
हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हरिश्चंद्र और चालक प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। नितेश को पहले जिला अस्पताल बाद में कानपुर हैलट रेफर किया गया। परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजन बेहाल हो गए।

शवों का पोस्टमार्टम कराया
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दो शव का उन्नाव और एक का कानपुर में पोस्टमार्टम हुआ है। टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल टीमें मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही ट्रक और चालक को पकड़ा जाएगा।

वाहन चलाकर और मजदूरी करके करते थे पालन-पोषण
हाईवे पर हादसे का शिकार हुए तीनों युवक गाड़ी चलाकर और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मचा है। हादसे में मृत प्रदीप, हरिश्चंद्र का फुफेरा भाई था जबकि नितेश, हरिश्चंद्र का भतीजा था। प्रदीप दो भाइयों में बड़ा था। पांच बच्चों में चार बेटी और एक बेटा है।

परिजन रो-रोकर बेहाल
पति की मौत से पत्नी शांति उर्फ शालू बेहाल हैं। हरिश्चंद्र और नितेश कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मां श्यामा ने बताया कि बेटा हरिश्चंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी हो चुकी थी, पत्नी उमा व दो बच्चे हैं। वहीं तीन भाइयों में दूसरे नंबर का नितेश कुमार अविवाहित था। मां बबिता, बहन आरती व अन्य परिजन बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed