{"_id":"6991a8d840e213281609cda4","slug":"bihar-news-court-clerk-death-hit-a-truck-accident-news-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3954088-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रक की ठोकर से कोर्ट के मुंशी की मौत, हादसे में बेटा बाल बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रक की ठोकर से कोर्ट के मुंशी की मौत, हादसे में बेटा बाल बाल बचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पिपरालिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सुधीर कुमार कर्ण को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा उनका बेटा बाल-बाल बच गया।
फाइल फोटो : सुधीर कर्ण
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पिपरालिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक चला रहा उसका बेटा बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक का शव ट्रक के नीचे से निकाला गया।
Trending Videos
पुलिस ने ट्रक किया जब्त
मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के रहने वाले सुधीर कुमार कर्ण के रूप में हुई है। वे कोर्ट में मुंसी का काम किया करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक को छोड़कर चालक फरार
मृतक के भतीजे उज्जवल कुमार ने बताया कि उनके चाचा गांव से शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का दाहिना पिछला पहिया उनके शरीर पर चढ़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा उनका बेटा सुरक्षित रहा। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को ट्रक के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
ये भी पढ़ें: शहनाई बजने से पहले पसरा सन्नाटा, घर आने से पहले ही रेलकर्मी की मौत
लोगों ने सड़क किया जाम
घटना की जानकारी मिलते ही सड़क पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशूंजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन