सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dogs maul girl to death, police investigating

Bihar Crime: आवारा कुत्ते घसीट रहे थे बच्ची का शव, मजदूर ने देखा तो चिल्लाया; गले पर रेतने के निशान भी मिले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के बहादुरपुर में एक बच्ची का शव सुनसान जगह पर मिला, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। गले पर संदिग्ध निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News : Dogs maul girl to death, police investigating
डीएमसीच में परिजनो की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर गली नंबर-2 में गुरुवार दोपहर एक बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने चार आवारा कुत्तों को बच्ची के शव को घसीटते हुए देखा। शोर मचाने पर कुत्ते शव छोड़कर भाग गए। इसके बाद स्थानीय लोग बच्ची को तुरंत डीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

मृत बच्ची की पहचान अनु कुमारी के रूप में हुई है। वह भरत सहनी की बेटी थी और अपनी ननिहाल एकमी घाट में रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों के अनुसार अनु तीन बहनों और एक भाई में शामिल थी। उसकी मां का नाम अंबिका कुमारी है, जबकि पिता प्रदेश से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार का पैतृक घर बहेरी थाना क्षेत्र के जोरजा चक्का गांव में है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, तीन गाड़ियों की आपस में हुई टक्कर; शिक्षिका समेत तीन की मौत

घटना को लेकर इलाके में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची के गले पर धारदार हथियार से वार या रेतने जैसा निशान दिखाई दे रहा था। वहीं शव के भीगे होने से यह संदेह भी जताया जा रहा है कि बच्ची की हत्या कहीं और कर शव को सुनसान जगह पर फेंका गया हो, जहां आवारा कुत्ते उसे नोच रहे थे।

सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed