सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news madhubani news masked criminals had looted the principal House in madhubani

Bihar: मधुबनी में पूर्व प्रिंसिपल के घर भीषण डकैती, 25 नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट; नेपाल भागे अपराधी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र स्थित गजहरा गांव में पूर्व प्रिंसिपल डॉ. दयाकांत झा के घर 20-25 नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की। नगद व जेवरात लूटे और विरोध पर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज की, अपराधी नेपाल भाग निकले।

Bihar news madhubani news masked criminals  had looted the principal House in madhubani
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के गजहरा गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रिंसिपल डॉ. दयाकांत झा के घर 20 से 25 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने घर में रखे नगद रुपए और कीमती जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की गई। बताया जा रहा है कि अपराधी अलमारी की चाबी मांग रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर तथा लदनिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

Trending Videos

मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लदनिया थाना क्षेत्र के गजहरा गांव में लूट की घटना हुई है। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधी नेपाल की ओर भागने लगे। रात्रि गश्ती दल ने उनका पीछा भी किया, लेकिन नेपाल सीमा नजदीक होने और अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी सीमा पार भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  दिव्यांग किशोर 10 साल से पेंशन से वंचित, सिस्टम पर उठे सवाल; प्रमाण पत्र के बावजूद नहीं मिला लाभ

पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डॉग स्क्वायड एवं डीआईयू मधुबनी की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ अपराधियों की पहचान की जाने की बात कही जा रही है। पीड़ित के आवेदन पर लदनिया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हर पहलू की समीक्षा की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने जल्द ही मामले के सफल उद्धेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और विधि-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed