{"_id":"69b92d1262c356b4f505f885","slug":"bihar-news-man-beaten-to-death-police-investigation-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4059500-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमीन के लिए साढू ने साढू को उतारा मौत के घाट, 22 तारीख को होनी थी मृतक की बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमीन के लिए साढू ने साढू को उतारा मौत के घाट, 22 तारीख को होनी थी मृतक की बेटी की शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: दरभंगा के काजी बहेड़ा गांव में देर रात हुई हिंसक घटना में अवधेश कुमार चौपाल (50) की पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
घटना के मौके पर जुटी पुलिस और लोगों की भीड़
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के काजी बहेड़ा गांव में एक व्यक्ति की पिट-पिट कर हत्या कर दिया गया। मृतक की पहचान अवधेश चौपाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि साढ़ू ने ही अपने साढ़ू की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।
Trending Videos
सोते हुए आरोपियों ने किया हमला
मृतक अवधेश कुमार चौपाल (50) अपने घर में सो रहे थे, तभी देर रात आरोपी राजाराम चौपाल अपने पूरे परिवार के साथ धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ अवधेश को निशाना बनाया, बल्कि घर के अन्य लोगों को भी बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल अवधेश को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची जाले थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच में जुट गई। मौत के बाद घर में पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई जगदीप चौपाल ने बताया कि मृतक अवधेश और राजाराम चौपाल के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रास्ते को लेकर उपजे इस झगड़े में बीती रात राजाराम चौपाल के परिवार ने घर में घुसकर पिट पिट कर हत्या कर दी। इस घटना में मृतक की बेटी, बेटा और बहु जख्मी बताई जा रही हैं।
22 तारीख को होनी थी बेटी की शादी
मृतक अवधेश की बेटी की शादी अगले महीने 22 तारीख को तय थी। घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, पिता की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
ये भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने क्या बताया?
घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, डीएसपी सदर 2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों रिश्तेदार बताए जाते हैं। दोनों के बीच हुई मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन