सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : man beaten to death, tension prevailed in village after murder, police arrested three people.

Bihar News: बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में 65 वर्षीय अब्दुल सलाम की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना ईंट चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिसमें गाली-गलौज और आपत्ति जताने पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

Bihar News : man beaten to death, tension prevailed in village after murder, police arrested three people.
गांव में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को गांव में मनीष कुमार राम के ईंट चोरी होने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान मनीष कुमार राम की मां विमला देवी गाली-गलौज कर रही थीं। उसी समय वहां से अब्दुल सलाम गुजर रहे थे। अब्दुल सलाम ने गाली-गलौज और जातीय टिप्पणी पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसके बाद मनीष कुमार राम, उनके भाई रौशन कुमार राम, मां विमला देवी समेत अन्य लोगों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


पांच लोगों पर हत्या का आरोप

इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी मनीष कुमार राम, उनके भाई रौशन कुमार राम और मां विमला देवी सहित अन्य दो लोगों के नाम सामने आए हैं। दो समुदायों के बीच हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को संभालने के लिए डीएम, एसएसपी और डीआईजी मौके पर पहुंचे। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी जारी

बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार राम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। सिविल सर्जन की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अफवाह न फैलाने की अपील

एसडीपीओ ने कहा कि मामला दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का है। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed