सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minister Dilip Jaiswal blacklisted road construction company

Bihar News: भ्रष्टाचार पर सरकार की सख्ती, घटिया करना पड़ा भारी; दरभंगा की ये कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा में सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आर.एल. चौधरी इंफ्राटेक प्रा. लि. को 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। तकनीकी जांच में निर्माण गुणवत्ता मानकों से काफी कम पाई गई।

Bihar News : Minister  Dilip Jaiswal blacklisted road construction company
पत्रकारों से बात करते मंत्री दिलीप जायसवाल।
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर निर्माण कंपनी को 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। दरभंगा में कार्यरत आर.एल. चौधरी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ यह कार्रवाई विभागीय जांच के बाद की गई।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, उक्त कंपनी को दरभंगा पथ प्रमंडल से महात्मा गांधी कॉलेज से अलीनगर पीडब्ल्यूडी पथ, खर्गा सहनी चौक, परमेश्वर चौक होते हुए बेला दुर्गा मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्यादेश मिला था। जांच के दौरान एक किलोमीटर हिस्से में कराए गए सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य की गुणवत्ता मानकों से काफी कम पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी जांच में सड़क की निर्धारित मजबूती 407.888 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक मजबूती मात्र 166.828 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर पाई गई, जो मानक के आधे से भी कम है।

विभाग ने 16 मई 2025 और 4 जुलाई 2025 को संवेदक से स्पष्टीकरण मांगा था। 1 सितंबर 2025 को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए पुनः जवाब देने को कहा गया। संवेदक द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए उत्तर की जांच टीटीआरआई से कराई गई। 10 दिसंबर 2025 को प्राप्त रिपोर्ट में भी निर्माण कार्य को गुणवत्ताविहीन बताया गया।


ये भी पढ़ें- BSEB Exam: 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा, 15.12 लाख परीक्षार्थी; आनंद किशोर का यह निर्देश जरूर पढ़ें

समीक्षा के बाद विभाग ने बिहार ठेकेदारी निबंधन नियमावली, 2007 के नियम-11 (क) (ii) तथा विभागीय प्रावधानों के तहत कंपनी को आदेश की तिथि से अगले 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया। इस अवधि में कंपनी विभाग की किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेगी।

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभाग भ्रष्टाचार और लापरवाही में लिप्त ठेकेदारों एवं इंजीनियरों की पहचान कर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में इंडो-नेपाल सड़क निर्माण से जुड़े एक बड़े ठेकेदार को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है। आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed